सिर्फ चाय पीकर 33 साल से जिंदा हैं यह महिला, बचपन में ही छोड़ दिया था खाना

By: Ankur Mon, 01 Feb 2021 1:21:33

सिर्फ चाय पीकर 33 साल से जिंदा हैं यह महिला, बचपन में ही छोड़ दिया था खाना

चाय हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कई लोगों की सुबह तो बिना चाय के होती ही नहीं हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई बिना कुछ खाए सिर्फ चाय पीकर जीवनयापन कर रहा हो। जी हां, ऐसा ही कुछ कर रही हैं एक महिला जो पिछले 33 सालों से सिर्फ चाय पीकर जिंदा हैं। इस महिला का नाम पल्ली देवी है जो कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर विकासखण्ड के बरदिया गांव में रहती है। वैसे पल्ली देवी से मिलने के लिए आसपास के क्षेत्र से लोग आते रहते हैं। वैसे पल्ली देवी ऐसी महिला हैं जो बीते 33 सालों से केवल चाय पीकर ही जीवित हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं।

वैसे इस महिला को देखकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए क्योंकि उन्हें समझ नहीं आया कि 'कैसे केवल चाय पीकर महिला जिंदा रह सकती हैं।' पल्ली देवी के आस-पास में रहने वाले लोग उन्हें ‘चाय वाली चाची’ या ‘चाय वाली आंटी’ कहकर पुकारते हैं। उनके आस-पड़ोस के लोग बताते हैं कि 'पल्ली देवी ने पिछले 33 सालों से सिर्फ चाय पी है, वे इसके अलावा कुछ भी खाती-पीती नहीं।' वैसे आपको हम यह भी बता दें कि पल्ली देवी की उम्र तकरीबन 44 वर्ष है और उनके पिता का कहना है कि 'जब ये 6वीं कक्षा में थीं, तबसे इन्होंने भोजन करना छोड़ दिया था। बचपन में वो चाय के साथ बिस्किट, ब्रेड लेती थीं लेकिन बाद में उन्होंने सब कुछ खाना छोड़ दिया। अब वे केवल चाय ही पीती हैं।'

इस बारे में पल्ली देवी का कहना है, 'उन्हें अब भूख ही नहीं लगती लेकिन दिन ढलने के बाद वे लाल चाय पी लेती हैं।' वैसे आप सभी को यह जानने के बाद हैरानी होगी कि पल्ली देवी को डॉक्टर अच्छी तरह से चेक कर चुके हैं, पर उन्हें कोई बीमारी नहीं है।

ये भी पढ़े :

# बेटी ने सिर्फ इस मामूली वजह से 10 साल तक फ्रिज में रखा अपनी मां का शव

# लड़के के पूरे हाथ पर मधुमक्खियों ने बनाया छत्ता, VIDEO देख लोग बोले - ये अविश्वसनीय है

# नाक और ऊपर के होंठ कटवाना इस शख्स को पड़ा भारी, अब बोलने में हो रही है तकलीफ

# डॉ. ने अकेले लगवा ली कोरोना वैक्‍सीन तो फूटा पत्नी का गुस्सा, कहा - तुम्‍हारी ऐसी की तैसी करती हूं, VIDEO

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com